Site icon Yashbharat.com

GURU GRANTH SAHIB: अमेरिका में भी होगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप का प्रकाशन, लगाई जाएगी प्रेस

07 06 2021 srigurugranthsahib 21715711 15719693

GURU GRANTH SAHIB: अमेरिका में भी होगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप का प्रकाशन, लगाई जाएगी प्रेस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अमेरिका में अपनी प्रेस स्थापित करने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।

यह प्रेस कैलिफोर्निया के ट्रेसी शहर में स्थापित की जाएगी जहां एसजीपीसी का धर्म प्रचार केंद्र भी कार्य करेगा। इसके साथ ही अमेरिका के यूबीए में एक धार्मिक उपदेश केंद्र भी बनाया जाएगा। यह फैसले मंगलवार को एसजीपीसी कार्यकारिणी कमेटी की शिरोमणि कमेटी कार्यालय में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए हैं।

 

बैठक के बाद एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत दीदार सिंह बैंस ने एसजीपीसी को उबा सिटी में 14.5 एकड़ जमीन दी है। वहां धर्म प्रचार केंद्र बनाकर गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

इसके साथ ही अप्रवासी सिख ज्ञान सिंह संधू कनाडा और प्रख्यात व्यवसायी कर्नल सिंह संधू अमेरिका की ओर से दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक एसजीपीसी का एक सेंटर कैलिफोर्निया के ट्रेसी में भी स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप छापने के लिए एक प्रेस स्थापित की जाएगी ताकि अमेरिका और कनाडा के सिख समुदाय की मांग के अनुसार पवित्र स्वरूप वहां भी आसानी से उपलब्ध कराए जा सकें।

श्री गुरु रामदास लाइब्रेरी होगी डिजिटल

धामी ने बताया कि श्री हरिमंदिर अमृतसर से संबंधित श्री गुरु रामदास लाइब्रेरी को डिजिटल किया जाएगा। इस लाइब्रेरी की एक अलग वेबसाइट तैयार की जाएगी और महत्वपूर्ण पुस्तकों के शीर्षक और तालिकाएं तैयार कर वेबसाइट पर रखी जाएंगी।

ये भी फैसले

धामी ने बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह और सिख इतिहासकार स्वर्ण सिंह चुसलेवाड के पंथक योगदान को देखते हुए दोनों शख्सियतों की तस्वीरें सेंट्रल सिख म्यूजियम में लगाई जाएंगी। गुरदासपुर जिले के उमरानंगल गांव के 21 वर्षीय सिख युवक अमृतबीर सिंह को 20 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

9 सितंबर 2023 को नाभा दिवस की 100वीं शताब्दी को समर्पित विशेष कार्यक्रम के साथ-साथ ‘ट्रूट्ठ अबाउट नाभा’ पुस्तक पंजाबी अनुवाद में भी प्रकाशित की जाएगी। प्राचीन महत्वपूर्ण पुस्तकों के पुनर्प्रकाशन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। श्री गुरु रामदास लाइब्रेरी में उपलब्ध पंजाब पुस्तकों की सूची भी प्रकाशित की गई है। कार्यकारिणी कमेटी ने एसजीपीसी के कर्मचारियों को 4 फसीद महंगाई भत्ते की किश्तों के भुगतान को भी मंजूरी दे दी है।

Exit mobile version