Guest Teachers के लिए DEO को आदेश जारी, 7 दिनों के भतर करें निराकरण मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का 7 दिन के भीतर निराकरण करके अवगत कराएं।
लोक शिक्षण संचालनालय ने सीएम हेल्पलाइन के उन मामलों की लिस्ट भी जारी की है जिनका निराकरण किया जाना है
समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को रिमाइंडर
श्री डीएस कुशवाह संचालक लोक शिक्षण ने अपने परिपत्र में लिखा है कि, संचालनालय द्वारा समय-समय पर जारी आदेशो के अनुक्रम में जिले स्तर से ही सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों को निराकृत किये जाने के निर्देश दिये गये किन्तु इन प्रकरणों का निराकरण अभी तक नहीं किया गया है।
अतिथि शिक्षकों को आ रही समस्याओं एवं सीएम हेल्पलाइन का निराकरण समयसीमा में किया जाना है। उक्त परिप्रेक्ष्य में अतिथि शिक्षकों की प्रमुख समस्याएं आमंत्रण प्रक्रिया में अनियमितता, मानदेय भुगतान एवं अनुभव प्रमाण पत्र से संबंधित है।

