अनोखी खगोलीय घटना: सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह ‘बुध’ तेजी से हो रहा छोटा, वैज्ञानिकों की बढ़ी उत्सुकता

अनोखी खगोलीय घटना: सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह ‘बुध’ तेजी से हो रहा छोटा, वैज्ञानिकों की बढ़ी उत्सुकता

नई दिल्ली। सौरमंडल में सूरज के सबसे नजदीकी ग्रह बुध (Mercury) को लेकर एक हैरान करने वाला वैज्ञानिक खुलासा हुआ है। जर्मन पत्रिका ‘जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स’ में प्रकाशित एक नई स्टडी के मुताबिक, बुध ग्रह अपनी पुरानी अनुमानित दर से कहीं ज्यादा तेजी से सिकुड़ (Shrinking) रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बदलाव के पीछे ग्रह के अंदरूनी हिस्से का लगातार ठंडा होना और उसका कोर (Core) है।

बुध के सिकुड़ने से जुड़े मुख्य तथ्य

इस खोज का विज्ञान पर क्या पड़ेगा असर?

  1. बड़ा मैटेलिक कोर: ग्रह के ज्यादा सिकुड़ने से संकेत मिलता है कि इसका धातु वाला कोर पहले लगाए गए अनुमानों से कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता है।

  2. शुरुआती तापमान की जानकारी: इस डेटा से स्पष्ट होता है कि निर्माण के समय बुध का तापमान हमारी सोच से कहीं अधिक रहा होगा।

  3. भविष्य के स्पेस मिशन: सेरेस इंजीनियरिंग एंड सर्विसेज की जियोलॉजिस्ट डॉ. केल्सी क्रेन के मुताबिक, ग्रेविटी में बदलाव, क्रस्ट की मोटाई और खनिजों की जांच से वैज्ञानिकों को ग्रह के विकास की पूरी कहानी समझने में मदद मिलेगी। अनोखी खगोलीय घटना: सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह ‘बुध’ तेजी से हो रहा छोटा, वैज्ञानिकों की बढ़ी उत्सुकता

    सिंह राशि में सूर्य, चंद्रमा और केतु का ‘त्रिग्रही योग’: 11 सितंबर को इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें उपाय

Exit mobile version