Site icon Yashbharat.com

शहडोल में स्कूली छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया

IMG 20230905 144613 2

शहडोल। नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीपीसीआर) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग के प्रधान निज सचिव धर्मेंद्र भंडारी ने प्रकाशित खबरों की प्रतिलिपि संलग्न करते हुए शहडोल पुलिस से सात बिंदुओं पर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

दस मई को जारी पत्र में आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीड़िता की पहचान को हर स्तर पर गोपनीय रखा जाए और अब तक की गई वैधानिक कार्रवाई से अवगत कराया जाए। बता दें कि मामला सामने आने के बाद शहडोल पुलिस ने आठ माई को पांचों आरोपितों को रीवा और उमरिया से गिरफ्तार किया था। इसी दिन शाम को सभी के घरों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चलवा दिया था।

Exit mobile version