शिवपुरी/करैरा। जीत के आगे डर: करैरा की राजनीति में ‘मंदिर वाली कसम’ का असर: अविश्वास प्रस्ताव खारिज, 18 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ करैरा नगर पालिका में पिछले दो महीने से चल रहा राजनीतिक घमासान नए मोड़ पर पहुँच गया है।
जीत के आगे डर: करैरा की राजनीति में ‘मंदिर वाली कसम’ का असर: अविश्वास प्रस्ताव खारिज, 18 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा
नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को कलेक्टर ने अमान्य कर दिया। इसके विरोध में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय समेत कुल 18 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।
हनुमान मंदिर से जुलूस, डीजे पर बजते रहे गीत
इस्तीफा सौंपने से पहले सभी पार्षद माधक चौक स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पूजा-अर्चना कर उन्होंने मंदिर से ही डीजे और देशभक्ति गीतों के साथ जुलूस निकाला। रास्ते भर समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर पार्षदों ने सामूहिक रूप से एडीएम को इस्तीफा सौंपा।
इस्तीफा देने वाले पार्षदों की संख्या और दलगत स्थिति
- 12 भाजपा पार्षद
- 4 कांग्रेस पार्षद
- 2 निर्दलीय पार्षद
मंदिर की ‘कसम’ बनी असली वजह
11 जून को 22 पार्षदों ने करैरा स्थित बगीचा सरकार मंदिर में शपथ ली थी कि वे नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाकर रहेंगे। मान्यता है कि यहां खाई गई कसम टूटती नहीं है और इसे तोड़ने पर अनिष्ट या बीमारी का खतरा होता है। इसी वजह से पार्षद अब पीछे नहीं हटे और सामूहिक इस्तीफे का रास्ता चुना।
कलेक्टर की गैरमौजूदगी में सौंपा इस्तीफा
कलेक्ट्रेट पहुँचने पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी मौजूद नहीं थे। पार्षदों ने इंतजार करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में कलेक्टर से फोन पर चर्चा हुई और उनकी गैरहाजिरी के कारण पार्षदों ने एसडीएम को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।
इस्तीफे की खबर फैलते ही वार्ड नंबर 20 की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुँचीं और पार्षद विजय शर्मा को इस्तीफा देने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। जीत के आगे डर: करैरा की राजनीति में ‘मंदिर वाली कसम’ का असर: अविश्वास प्रस्ताव खारिज, 18 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा
-
चाकघाट नगर परिषद CMO का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल: महिला कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी एजेंसियां -
Katni: गुजरात की कंपनी में रोजगार का मौका: वडोदरा की फर्म में वेल्डर और सीएनसी ऑपरेटर पदों पर भर्ती, वेतन ₹55 हजार तक -
PM मोदी के जन्मदिवस पर 5.51 लाख दीपों से जगमगाएगा कटनी, 151 प्रमुख स्थलों और घर-आंगन में प्रज्वलित होंगे दीये -
निगम कार्यालय की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त तपस्या परिहार ने किया निरीक्षण,रिकार्ड के व्यवस्थित संधारण के साथ स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधायुक्त कार्यालय रखने के निर्देश -
सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर कबाड़ व्यवसाय करने पर निगम की कार्यवाही,बरगवां में अतिक्रमण हटाकर सामग्री की गई जब्त -
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ- प्रशासन सख्त, अफसरों की तय होगी सीधी जवाबदेही -
Katni: सेवा से संकल्प अभियान: 42 ऐतिहासिक स्थलों पर प्रज्वलित होंगे दीप, 21 संस्थाएं और लाखों नागरिक बनेंगे सहभागी -
महिला कांग्रेस ने मनाया 42वां स्थापना दिवस छात्राओं और महिलाओं से संवाद, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद भी नहीं दिया राशन: पहरूआ उचित मूल्य दुकान के विक्रेता पर ₹5.32 लाख के गबन में FIR दर्ज -
17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, तैयारियां समय पर पूर्ण करने निगमायुक्त ने दिए निर्देशसमय-सीमा बैठक में विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और नागरिक सुविधाओं की निगमायुक्त ने की समीक्षा -
महापौर जनसुनवाई में 17 आवेदनों पर सुनवाई,नागरिकों ने सीधे महापौर के समक्ष रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश -
जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश -
तलवार और चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार,कुठला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल -
54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार,विजयराघवगढ़ पुलिस ने 300 पाव देशी शराब की जब्त, कीमत 54 हजार रुपए -
पर्युषण पर्व से एक दिन पहले जैन मंदिर में चोरी,छत की एलवेस्टर सीट तोड़कर घुसे बदमाश, अष्टधातु का छत्र सहित कीमती सामान पार; तीन साल पहले भी हुई थी चोरी -
अंतरिक्ष में अमेरिका का बड़ा खुलासा: स्पेस में तैनात किए ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार; रूस-चीन को दी सख्त चेतावनी -
कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद में मंत्री विजय शाह पर नहीं चलेगा मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट जाएगी रिपोर्ट -
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के आसार: सऊदी-हूती जंग तेज, मक्का में अलर्ट; $107 के पार पहुंचा क्रूड ऑयल -
चाणक्य नीति: इन 3 चीज़ों को तुरंत छोड़ दें, वरना जिंदगी भर पछताएंगे; तबाही से बचाएगा चाणक्य का यह एक श्लोक -
जबलपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन: 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार में छापा; बिरयानी-सब्जी के सैंपल जब्त, 60 हजार का जुर्माना
