Site icon Yashbharat.com

EPS Pension: रिटायरमेंट के 15 साल पूरे कर चुके पेंशनरों को बड़ा फायदा, यहां है पूरी जानकारी

thumb2

EPS Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से पेंशन पाने वाले पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। जिन पेंशनरों ने रिटायरमेंट के 15 साल पूरे कर लिए हैं, उन्हें मई 2020 से फुल पेंशन का लाभ मिलेगा। यह फायदा उन लाखों पेंशनरों को होगा जिन्होंने अप्रैल 2020 में अपने रिटायरमेंट के 15 साल पूरे कर लिए हैं।

दरअसल EPFO के नियमों के मुताबिक इस लाभ के लिए पेंशनरों को पेंशन कम्युटेशन का ऑप्शन चुनना होता है।इस ऑप्शन के तहत पेंशनर को सुविधा मिलती है कि वो 15 साल की पेंशन का एक तिहाई हिस्सा रिटायरमेंट के बाद एडवांस के रूप में निकाल सकते हैं। यह पैसा उन्‍हें एकमुश्त मिल सकता है। जबकि शेष बचा दो-तिहाई अमाउंट मासिक पेंशन के रुप में मिलेगी।

बता दें कि एडवांस लेने की छूट की इस व्‍यवस्‍था को बीच में खत्‍म कर दिया गया था। लेकिन फरवरी 2020 से इसे फिर चालू किया गया। EPFO ने इस स्‍कीम को दोबारा शुरू करते हुए कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना 2020 नाम दिया। EPFO बोर्ड ने अगस्‍त 2019 में इस नियम में बदलाव को मंजूरी दी थी। इस सुविधा से 2008 के पहले रिटायर हो चुके 6.3 लाख EPS पेंशनर को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही पेंशनर अपने EPS की शेष बची राशि भी एकमुश्त निकाल सकेंगे।

विशेषज्ञों के मुताबिक EPFO की एक समिति ने आंशिक निकासी के 15 साल बाद फुल पेंशन बहाल करने को लेकर EPFC 95 में संशोधन की सिफारिश की थी। पेंशन कमुटेशन को बहाल करने की मांग थी। इसे 15 साल बाद बहाल किया गया। यह सुविधा सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले से चली आ रही है, पर अब इसका फायदा प्रायवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा।

इसके अलावा EPFO ऐसी व्यवस्था पर भी काम कर रहा है जिसके तहत व्यक्ति को रिटायरमेंट के दिन ही अपने भविष्य निधि का पैसा मिल जाएगा और पेंशन भी तुरंत बनेगी। हालांकि बता दें कि PF के अधिकतम लाभ के लिए UAN को आधार से जोड़ना अनिवार्य है।

Exit mobile version