Latest

EPFO, ESIC ने जारी की PF, Bank Account की ये जरूरी सूचनाएं, खुद को करें अपडेट

EPFO (Employees Provident Fund Organization) यानी कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन और ESIC यानी कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम ने देश के लाखों खाताधारकों, सदस्‍यों, कर्मचारियों के लिए कुछ जरूरी सूचनाएं जारी की हैं। ये सूचनाएं PF पीएफ क्‍लेम, UAN यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, PMGKY प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना, बैंक खाते Bank Account आदि को लेकर है। इसमें बताया गया है कि गलतियों को कैसे दुरुस्‍त करना है और सरकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार से लेना है। यदि आप भी इनमें से किसी एक के दायरे में आते हैं तो नीचे दी गई डिटेल चेक करें और अपनी स्‍टेटस का पता करें।

  • ESIC ने कर्मचारियों को अटल बीमित व्‍यक्ति कल्‍याण योजना के तहत बड़ी राहत दी है। इसके तहत बीमाकृत व्‍यक्ति के बेरोजगार होने की स्थिति में और नए रोजगार की तलाश के दौरान नगद राहत राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। इसके लिए बेरोजगारी के पूर्व 2 वर्षों अंशदान अवधि में कम से कम 78 दिनों का अंशदान किया गया हो, यह जरूरी है।

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना PMGKY (पीएमजीकेवाई) योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

  • अपने नाम के साथ चेक लीफ की अनुपलब्धता के मामले में, आप पासबुक पेज की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड कर सकते हैं, जिसमें सदस्य का नाम, खाता संख्या और IFSC आईएफएससी स्पष्ट रूप से दिखाई देता हो।

  • COVID-19 महामारी के प्रावधान अंतर्ग किए जा रहे पीएफ राशि निकासी क्‍लेम के लिए EPF जमा क्रेडिट के लिए तुरंत बैंक खाता संख्या और IFSC अपडेट करें।

 

 

चिकित्सा हित लाभ कार्ड की वैधता समाप्त होने पर भी लाभार्थियों को मिलेगा इलाज का पूरा लाभ दिया जाएगा।

  • यदि आपके UAN में बैंक खाते की जानकारी गलत नजर आ रही है तो ऐसे में आप बैक हैंड इंडेक्स को इंडीकेट करते हुए बैंक खाता विवरण अपडेट करने का तरीका जानें।

  • EPFO Covid से लड़ने में मदद करने के लिए 3 कार्य दिवसों के भीतर प्राथमिकता पर कोविड- 19 के एडवांस क्‍लेम का निपटारा कर रहा है। कृपया हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम सभी बाधाओं के बावजूद आपकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

EPFO ईपीएफओ से संबंधी कोई भी सवाल हों, जानकारी लेना हो तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_hi/index.php पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। वहां आपको नई सूचनाओं के बारे में अपडेट जानकारी भी मिलेगी और आपके लाभ के दायरे में आने वाली योजनाओं को आप चेक भी कर सकेंगे।

 

Back to top button