Site icon Yashbharat.com

एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत अध्यक्षों के चुनाव अब सीधे जनता करेगी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

nikay-chunav

nikay-chunav

एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत अध्यक्षों के चुनाव अब सीधे जनता करेगी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान। भाजपा के जबलपुर संभागीय कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया।

एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत अध्यक्षों के चुनाव अब सीधे जनता करेगी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव सीधे होंगे। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी चुनावों के लिए सभी लोग प्रतिबद्ध रहें और जनता के बीच लगातार सक्रिय बने रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “पार्टी है तो सरकार है और सरकार है तो प्रतिष्ठा है,” इसलिए कार्यकर्ताओं को जनता के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली है। अब जरूरत है कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

जे.पी. नड्डा की का सराहना

बैठक में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की कार्यशैली की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नड्डा ने विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा संगठन तक जिस भी जिम्मेदारी को निभाया, उसे और अधिक गरिमापूर्ण और प्रशंसनीय बनाया। भाजपा की यह कार्य संस्कृति अन्य दलों से अलग है, क्योंकि यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं।

सीएम ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना कर ऐतिहासिक सुधार किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तेजी से कर रही है। यह पहल भाजपा की जनजातियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Exit mobile version