Site icon Yashbharat.com

Election: मतगणना की तैयारियों के संबंध राजनैतिक दलों की बैठक 2 दिसंबर को

01 2

Election: मतगणना की तैयारियों के संबंध राजनैतिक दलों की बैठक 2 दिसंबर को। विधानसभा निर्वाचन -2023 के अंतर्गत मतगणना की तैयारियों के संबंध में चर्चा हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की अध्यक्षता में शनिवार 2 दिसंबर को प्रातः 10रू30 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया है।

दो दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव लड रहे अभ्यर्थियों को सूचित करने संबंधित रिटर्निग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों दीपक सोनी टंडन जिलाध्यक्ष भाजपा, विक्रम खंपरिया जिलाध्यक्ष (शहर) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जागीर सिंह भट्टी जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, करण सिंह चौहान जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और सुनील मिश्रा जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी को पत्र जारी कर से नियत समय व स्थान में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

Exit mobile version