Site icon Yashbharat.com

पं. सत्येन्द्र पाठक मेमोरियल द्वारा श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम सेवार्थ हेतु “इको कार” समर्पित

IMG 20240615 WA0010

कटनी । अनंत श्री विभूषित, हरिहरात्मक, युगपुरुष, मानस मर्मज्ञ, परम पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” की प्रेरणा से निर्मित दद्दा जी शिष्य मंडल भारतवर्ष द्वारा संचालित श्री कृष्ण वृद्धाश्रम के लिए पं. सत्येन्द्र पाठक मेमोरियल द्वारा श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम सेवार्थ हेतु “इको कार” समर्पित की है।

श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम समिति पंडित सत्येन्द्र पाठक मेमोरियल का आभार व्यक्त करती है पूज्य गुरुदेव दद्दा जी की कृपा पाठक परिवार पर सदा बनी रहे

श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम समिति का उद्देश्य बुजुर्गो को पारिवारिक माहौल प्रदान करना

पूज्य दद्दा ज़ी की कृपा से श्री कृष्णा वृद्ध आश्रम समिति द्वारा सर्व सुविधा युक्त वृद्धाश्रम का संचालन विगत 4 वर्षों से सफलता पूर्वक हो रहा है। समिति का उद्देष्य वृद्धाश्रम में घर जैसी सुविधाएं प्रदान करना है। वर्तमान में 23 बुजुर्ग आश्रम में जीवन यापन कर रहे है। समिति द्वारा बुजुर्गो की सेवा अपने माँ-बाप समझकर करते है। बुजुर्गो को न केवल पारिवारिक माहौल प्रदान किया जाता है, बल्कि उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाती है।

Exit mobile version