Site icon Yashbharat.com

EC ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव अधिसूचना – 9 सितंबर 2025 को वोटिंग निश्चित

election commission

election commission

EC ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव अधिसूचना – 9 सितंबर 2025 को वोटिंग निश्चित। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति के उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

EC ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव अधिसूचना – 9 सितंबर 2025 को वोटिंग निश्चित

9 सिंतबर को उपचुनाव होंगे. इसी दिन वोटिंग की जाएगी. वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है. साथ ही 9 सितंबर को ही वोटों की गिनती भी की जाएगी।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ ने इस्तीफा देने की वजह स्वास्थ्य कारण बताए थे. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया था. अब उनके इस्तीफे के बाद ही उप चुनाव कराए जा रहे हैं.

उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें:

  1. चुनाव आयोग की अधिसूचना – 7 अगस्त, 2025 को जारी होगी.
  2. नामांकन की अंतिम ताीरख- 21 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  3. नामांकन की जांच – 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
  4. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
  5. वोटिंग – 9 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
  6. वोटों की गिनती- 9 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
  7. मतदान 9 अगस्त को होगा और वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी.

कैसे होते हैं उपराष्ट्रपति पद के चुनाव

उपराष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए एक निर्वाचक मंडल (Electoral College ) होता है. यह ही लोग वोट करते हैं. चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation System) के तहत होता है. उपराष्ट्रपति के पद के लिए किसी व्यक्ति का चुनाव करने वाले निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य शामिल होते हैं.

कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति तब तक नहीं चुना जा सकता जब तक कि वह:

  1. भारत का नागरिक हो
  2. 35 साल या उससे ज्यादा उसकी उम्र हो
  3. राज्यसभा सांसद के रूप में चुनाव के लिए योग्य है.

जगदीप धनखड़ ने दिया था इस्तीफा

जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ के इस्तीफे से राजनीतिक हलचल मच गई थी. विपक्षी नेताओं ने उनके अचानक इस्तीफे को लेकर अटकलों को हवा दी थी।EC ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव अधिसूचना – 9 सितंबर 2025 को वोटिंग निश्चित

Exit mobile version