Site icon Yashbharat.com

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, देश के पूर्वोत्तर में जोरदार झटके-सुनामी की चेतावनी जारी

Asteroid Near by Earth

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, देश के पूर्वोत्तर में जोरदार झटके-सुनामी की चेतावनी जारी। जापान में आज सुबह एक बार फिर धरती हिलने से दहशत फैल गई। जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समय के अनुसार यह भूकंप सुबह 8:14 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। इसी के साथ सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है।

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, देश के पूर्वोत्तर में जोरदार झटके-सुनामी की चेतावनी जारी
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को देश के उत्तर-पूर्व में रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.7 तीव्रता मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। फिलहाल नुकसान के बारे में तुरंत कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

बताया जा रहा है कि समुद्र में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप इतना जोरदार था कि तटीय इलाकों से लेकर दूर बसे शहरों तक धरती हिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी गहराई 10.7 किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप तट के करीब आया, ऐसे में तीव्र भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और घरों से बाहर भागने लगे।

Exit mobile version