
डाइट कटनी का शिक्षा उन्नयन अभियान: सगमन टोला में संगोष्ठी, कई शालाओं में बेहतर प्रदर्शन की सराहना
डाइट टीम ने किया उत्कृष्ट प्रयासों का अवलोकन
कार्यक्रम का नेतृत्व डाइट प्राचार्य श्रीमती एम.पी. डुंगडुंग और प्रशिक्षण प्रभारी फैकल्टी राजेंद्र असाटी, राकेश सिन्नरकर, ज्योति श्रीवास्तव एवं उमाशंकर सैनी ने किया।
इन सभी ने बरही जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के प्रभारियों को सगमन टोला विद्यालय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु किए गए उत्कृष्ट नवाचारों, शिक्षण वातावरण, लाइब्रेरी संचालन एवं शालीन शैक्षिक माहौल का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया।
छात्रों के अकादमिक स्तर और शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा
संगोष्ठी में डाइट फैकल्टी के मॉनिटरिंग रिपोर्ट्स के आधार पर निम्न शालाओं का विशेष समीक्षा किया गया:
-
शासकीय बालक प्राथमिक शाला बरही
-
शासकीय कन्या माध्यमिक शाला बरही
-
शासकीय माध्यमिक शाला करौंदी कला
-
शासकीय माध्यमिक शाला करौंदी खुर्द
-
शासकीय माध्यमिक शाला ददरा टोला बिचपुरा
विस्तृत समीक्षा में निम्न बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई:
-
शिक्षकों द्वारा पाठ योजना (Lesson Plan) की तैयारी
-
TLM (Teaching Learning Material) निर्माण और प्रयोग
-
दीक्षा ऐप के प्रभावी उपयोग
-
विद्यालयों की दिनचर्या और शैक्षणिक अनुशासन
-
बच्चों द्वारा पेन–पेंसिल का समुचित उपयोग
-
अभ्यास पुस्तिकाओं की जाँच और फीडबैक देने की प्रक्रिया
-
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वास्थ्य, व्यवहार और उपस्थिति
विद्यालयों का मूल्यांकन: कहाँ स्थिति बेहतर, कहाँ सुधार की जरूरत
-
करौंदी कला, करौंदी खुर्द और सगमन टोला में पुस्तकालय संचालन, शिक्षण विधियों और बच्चों के सीखने के स्तर को उत्कृष्ट पाया गया।
-
बालक बरही विद्यालय में भी विद्यार्थियों का स्तर संतोषजनक पाया गया।
-
वहीं कन्या माध्यमिक शाला बरही और ददरा टोला में सीखने के स्तर में सुधार हेतु 15 दिन की समयसीमा के साथ आवश्यक सुझाव दिए गए।
सगमन टोला में समुदाय पुस्तकालय की शुरुआत—ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के दौरान सगमन टोला में समुदाय के लिए सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत की गई।
ग्रामीण जनों को पढ़ने की संस्कृति विकसित करने, बच्चों को पुस्तकालय से जोड़ने और घर-परिवार में अध्ययन वातावरण बनाने की शपथ दिलाई गई। यह पहल शिक्षा के सामुदायिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अधिकारियों व शिक्षकों की उल्लेखनीय उपस्थिति
संगोष्ठी में बीएसी बृजेश बुनकर, जन शिक्षक अच्छेलाल सेन, राममित्र हल्दकार, विनोद सकवांर, बृजकिशोर गर्ग, पुरुषोत्तम सिंह, संजीव गौतम, रमेश पटेल, अरुण पांडे, सुषमा अग्रवाल, डी.आर. रजक, संतोष सोनी सहित अनेक शिक्षकों और अधिकारियों की उपस्थिति विशेष रूप से दर्ज की गई।
-
जलकर राहत योजना: 50 प्रतिशत बकाया जमा करने पर शेष राशि होगी माफ,10 अक्टूबर है योजना की अंतिम तिथि, शासकीय अवकाश में भी खुले निगम के कैश काउंटर -
साधारण परिवार की बेटी वंदना नामदेव ने रचा सफलता का नया अध्याय सहायक प्राध्यापक पद पर चयन, GATE 2026 भी किया क्वालीफाई; तिलक कॉलेज के शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय -
सिंहस्थ के विकास के लिए सीएम मोहन यादव ने अपने पुश्तैनी मकान पर चलाई गेंती -
स्लीमनाबाद के भेड़ा टेक पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत,सतना से जबलपुर जा रहे थे बाइक सवार, पीछे से आ रहे एलपीडी वाहन ने मारी टक्कर; हादसे के बाद एलपीडी भी पलटा -
सस्ते सोने का झांसा देकर बिहार के युवक से 6.70 लाख की लूट जंगल में ले जाकर क़ी मारपीट , बड़वारा पुलिस ने दर्ज किया मामला -
कटनी रेलवे स्टेशन लूट: दिनदहाड़े यात्री से ₹3 हजार की लूट, सुरक्षा पर सवाल -
पितृपक्ष पर रानी कमलापति से गया के बीच कटनी होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव को ध्यान में रखकर रेलवे का निर्णय -
बारिश के बीच छपरवाह में धूमधाम से हुआ गजानन महाराज का विसर्जन -
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ही गणेश विसर्जन के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी रहे मुस्तैद, घूम घूम कर विसर्जन घाटों पर लेते रहे प्रतिमा विसर्जन की स्थिति का जायजा -
पुणे जाने की जिद पर पति से विवाद: कटनी जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी महिला; सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे गंभीर सवाल -
ब्रेकिंग -जर्जर बिल्डिंग का बारजा गिरने से अधेड़ की मौत रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की घटना -
चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी है गणेश प्रतिमा विसर्जन,अधिकारियों की टीम ने विसर्जन घाटों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा, प्रकाश, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने दिए निर्देश -
जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदने वाली महिला की हालत गंभीर, अस्पताल परिसर में मची सनसनी -
एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है, हद है”: न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की धृष्टता पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का करारा पलटवार -
सीबीएसई को मिला नया ‘कप्तान’: 2001 बैच के IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए अध्यक्ष; 4 महीनों में तीसरी बार बदला गया प्रमुख -
NASA का 3,500 करोड़ का ‘स्विफ्ट’ टेलीस्कोप बचाने का मिशन फेल: 250 करोड़ का ‘लिंक’ स्पेसक्राफ्ट जलकर नष्ट, नवंबर में धरती पर गिर सकता है दूरबीन -
रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट -
डिंडौरी में आफत की बारिश: उफान पर नर्मदा नदी, जोगी टिकरिया पुल डूबा; जबलपुर-अमरकंटक व शहडोल मार्ग बंद, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा -
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 10 दिन चलेगा महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त -
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत कटनी को मिली तीन यात्री बसों की सौगात,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भोपाल से बसों का किया शुभारंभ
