मध्यप्रदेश कर्मचारियों की HRA बढ़ोतरी: दिल्ली और मुंबई में पदस्थ मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाए जाने के बाद मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को भी एचआरए में बढ़ोत्तरी की आस लगाईं जा रही है। कई सालों से कर्मचारी संगठन एचआरए बढाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। हाल ही में कर्मचारी संगठन ने सरकार से एचआरए बढाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। कर्मचारी संगठन ने मध्यप्रदेश सर्कार से उम्मीद जताई है कि मुंबई दिल्ली में रहने वाले कर्मचारियों के एचआरए में जैसी बढ़ोत्तरी हुई है वैसे ही मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को भी बढ़ोत्तरी में शामिल किया जाए।
सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मध्य प्रदेश सरकार ने दी 30 फीसदी HRA की सौगात
प्रदेश की मोहन सर्कार ने महानगरों में कार्यरत कर्मचारियों को दी ये सुविधा:
प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने महानगरों में आवास की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त विभाग ने 19 फरवरी 2007 के आदेश में संशोधन कर प्रदेश के बाहर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी कर दी है।
अब दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में तैनात प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी अपने छठे वेतनमान के तहत वेतन और ग्रेड वेतन के योग का 30 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस के रूप में प्राप्त करेंगे। पहले यह अलाउंस पांचवे वेतनमान के आधार पर मूल वेतन का 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया था।
कर्मचारी संगठन प्रांताध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर लगाए असमानता के आरोप
प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने महानगरों में तैनात कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में वृद्धि की घोषणा के बाद प्रदेश के भीतर तैनात कर्मचारियों में असंतोष बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के बाद, प्रदेश में कार्यरत कर्मचारी एक बार फिर अपनी एचआरए बढ़ाने की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं।
कर्मचारी संगठन पिछले लगभग एक दशक से एचआरए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, “सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। जबकि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत वेतन दे रही है, भत्तों का निर्धारण अभी भी छठे वेतनमान के अनुसार किया जा रहा है।” इस बयान के साथ, अशोक पांडे ने सरकार पर कर्मचारियों के प्रति समानता की कमी का आरोप लगाया है।
प्रदेश सरकार ने दस सालों के इंतजार के बाद जनवरी 2023 में सचिव वित्त की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य भत्तों पर विचार करना था। समिति ने अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदेश के कर्मचारियों की उम्मीदें अब भी पूरी नहीं हो पाईं, जबकि वे 7वें वेतनमान के तहत एचआरए और अन्य भत्तों की वृद्धि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि, “प्रदेश के कर्मचारियों का एचआरए 2012 से नहीं बढ़ाया गया है, जबकि मकान किराया उस समय के मुकाबले आसमान पर पहुंच गया है। इसके बावजूद, 7वां वेतनमान लागू हो चुका है, लेकिन इसका लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है।”
वर्तमान में, प्रदेश के कर्मचारियों को 7 लाख की आबादी वाले क्षेत्रों में वेतन का 10 प्रतिशत, 3 से 5 लाख की आबादी वाले क्षेत्रों में 7 प्रतिशत, 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले क्षेत्रों में 5 प्रतिशत, और 50 हजार से कम आबादी वाले क्षेत्रों में 3 प्रतिशत एचआरए प्रदान किया जाता है। इस स्थिति को देखते हुए, कर्मचारियों की मांग है कि भत्तों की वृद्धि जल्द से जल्द की जाए ताकि उनकी कठिनाइयों को दूर किया जा सके।
ख़बरों के तेज़ अपडेट्स पाने के लिए आप जुड़ सकते हैं हमारे फेसबुक पेज से
https://www.facebook.com/profile.php?id=61550579207140&mibextid=ZbWKwL
-
Umaria: सिंधी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला; पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी पर आरोप, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज -
Katni: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय NKJ में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस; खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा -
Katni: आंगनबाड़ी की नन्हीं बेटियों ने कलेक्टर आशीष तिवारी की कलाई पर बांधा “स्नेह का धागा”; हर्षिता की कविता ने जीता दिल -
Katni: औद्योगिक क्षेत्र की हर बाधा होगी दूर- कलेक्टर आशीष तिवारी; लमतरा में ‘उद्यम संवाद’ आयोजित, अतिक्रमण हटाने के निर्देश -
Katni: 130 गोवंश क्षमता वाली कन्हवारा गौशाला पहुंचे कलेक्टर; गायों को खिलाया गो-ग्रास, दूध उत्पादन बढ़ाने दिए निर्देश -
Katni: गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की कलेक्टर ने जानी हकीकत; आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण -
Katni News: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम डिठवारा पहुंचे कलेक्टर; शासकीय अनाज गोदाम का निरीक्षण कर किसानों से की सीधी चर्चा -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
70 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ, बांधवगढ़ की टीम ने रात 1 बजे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, कुआं गांव में घटना से खलबली -
दमोह में रक्षाबंधन पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार; 1 घंटे के भीतर बेटे समेत माता-पिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या -
MP Teacher Eligibility Test: मध्य प्रदेश में TET परीक्षा को लेकर गहराया असमंजस; ग्वालियर में 3500 शिक्षकों की सूची अटकी, 2006-2008 के शिक्षक 30 अगस्त को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन -
Weather Update: UP-बिहार और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज - हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट उतार ले गए चोर, पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी
-
जैन धर्मशाला में धूमधाम से संपन्न हुआ आचार्य श्री शांतिसागर विद्या संस्कार केंद्र पाठशाला का वार्षिकोत्सव -
रक्षाबंधन पर जिला जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम का अनूठा भाव, कैदी भाइयों को राखी बांधने उमड़ी बहनों की भीड़ -
जबलपुर के साईं शाह को ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित,द दून स्कूल में आयोजित त्रिदिवसीय आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व -
कजलिया पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण,घाट एवं मेला स्थल पर प्रकाश, स्वच्छता और पहुंच मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश -
बीमार वृद्ध दंपति के पास बेटे की तरह साथ खड़े रहे कलेक्टर,अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए, जांच पूरी होने तक रहे साथ,कलेक्टर ने कोरी दंपत्ति के इलाज और बीपीएल कार्ड बनवाने के दिए निर्देश