दतिया भाजपा जिला संगठन तत्काल प्रभाव से भंग, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का बड़ा फैसला
दतिया भाजपा जिला संगठन तत्काल प्रभाव से भंग, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का बड़ा फैसल
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के बाद भाजपा जिला दतिया की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
पार्टी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी, जिला दतिया की वर्तमान जिला संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में नई जिला कार्यकारिणी और संगठनात्मक टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय को संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को दतिया उपचुनाव के परिणामों के बाद संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।