Site icon Yashbharat.com

Damoh Road Accident Breaking: दमोह में बोलेरो नदी में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

UP Hardoi Road Accident

Damoh Road Accident Breaking: दमोह में बोलेरो नदी में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के महादेव घाट पुल के पास मंगलवार दोपहर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। मृतक जबलपुर जिले के पौड़ी व आसपास गांव के निवासी हैं। यह लोग बांदकपुर से दर्शन कर घर वापस जा रहे थे।

 

सूचना मिलने के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी घटना स्थल पहुंचे। उसके बाद जिला अस्पताल आकर घटना के बारे में जानकारी दी। मृतकों को शासन की ओर से मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version