जबलपुर में ऑनलाइन बैंकिंग पर साइबर अपराधियों का सेंध: महिला प्रोफेसर और युवक के खातों से उड़ाए 1 लाख रुपये

जबलपुर में ऑनलाइन बैंकिंग पर साइबर अपराधियों का सेंध: महिला प्रोफेसर और युवक के खातों से उड़ाए 1 लाख रुपये

जबलपुर/भोपाल (Yashbharat.com)। संस्कारधानी जबलपुर में साइबर ठगी के दो नए मामलों ने ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के कैंट और गोहलपुर थाना क्षेत्रों में शातिर साइबर ठगों ने एक महिला प्रोफेसर और एक युवक को अपना शिकार बनाते हुए उनके खातों से कुल ₹1,06,404 उड़ा दिए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 1: सफर के दौरान महिला प्रोफेसर के खाते से उड़े ₹79,783

कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मामले में एक महिला प्रोफेसर साइबर जालसाजी का शिकार बनीं:

केस 2: मोबाइल पर आया OTP और हैक हुआ फोन, ₹26,621 साफ

दूसरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ ठगी के लिए एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया:

पुलिस की कार्रवाई और साइबर सेल अलर्ट

दोनों पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की साइबर सेल ट्रांजेक्शन डिटेल्स और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Yashbharat.com की अपील: अनजान नंबरों से आने वाले किसी भी ओटीपी, लिंक या कॉल पर विश्वास न करें। मोबाइल में कोई भी संदिग्ध ऐप इंस्टॉल न करें और खाता हैक होने या ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में तुरंत ‘1930’ साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

मऊगंज: खड़ी बुलेट को टक्कर मार आग का गोला बना तेज रफ्तार ट्रक, 3 घंटे तक धधकती रही आग

Exit mobile version