कड़ी पत्ता जीत स्वाद में टेस्टी होता है सेहत के लिए उतना ही बेहतर होता है

कड़ी पत्ता जीत स्वाद में टेस्टी होता है सेहत के लिए उतना ही बेहतर होता है
हमारे किचन में एक से बढ़कर एक चीजें मौजूद होती हैं जो न सिर्फ आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखे से लेकर उनकी रोकथाम में भी आपकी मदद करता है। इन्हीं में से एक है करी पत्ता। ये साउथ इंडियन डिश की एक बहुत ही जरूरी सामग्री है। इससे स्वाद और सुगंध तो बढ़ता ही है सेहत को भी खूब फायदा पहुंचाता है। आप भी अपनी डाइट में करी पत्ते की चटनी शामिल करके फायदा उठा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
कड़ी पत्ता जीत स्वाद में टेस्टी होता है सेहत के लिए उतना ही बेहतर होता है
सेहत के लिए फायदेमंद है करी पत्ते की चटनी (curry leaves chutney)
- करी पत्ते की चटनी खाने से खून की कमी दूर हो सकती है। दरअसल यह आयरन का समृद्ध स्रोत है। वहीं इसमें फोलिक एसिड होता है जो आय़रन का बेहतर अवशोषण करता है। इसमें विटामिन सी भी होता है यह भी आयरन को अवशोषित करने में मदद कर सकता है।
- करी पत्ते में ऐसे गुण होते जो इंसुलिन की एक्टिविटी को बढ़ावा देता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं इसमें फाइबर भी होता है जो शुगर स्पाइक से बचाता है।
- करी पत्ते की चटनी खाने से डाइजेशन दुरुस्त हो सकता है।इसमें फाइबर की अधिकता होती है जो मल त्याग को आसान बनाता है। इससे इंटेस्टाइन में गुड बैक्टीरिया बढ़ता है।कब्ज और गैस से छुटकारा मिलता है।
-
करी पत्ते की चटनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकने में मदद करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। वहीं फाइबर होने के चलते हैं कोलेस्ट्रॉल ये वेस्ट मटेरियल की तरह मल त्याग के वक्त निकल जाता है।
-
वहीं इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की सेहत का ख्याल रखता है। ये रोशनी में सुधार करने के साथ ही रेटिना को हेल्दी रखने में मददगार है।
- वहीं इसमें पाए जाने वाले विटामिन और एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और संक्रमण के खतरे को कम कर आपको बीमार होने से बचाते हैं।








