चालिहा महोत्सव मैं उमड़ी भीड़ ,भगवान श्री झूलेलाल जी के गूंजे जयकारे

कटनी – गुरूनानक वार्ड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर , झूलेलाल चालिहा समिति द्वारा रोजाना विविध, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। सुबह, शाम मंदिर मैं भजन कीर्तन, आरती, पल्लव व दीनबंधु भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

झूलेलाल चालिहा सम्मति द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

झूलेलाल चालिहा सम्मति द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है व आज रविवार को प्रात 9 बजे से 11 बजे तक गुरुनानक वार्ड स्तिथ झूलेलाल मंदिर मैं जल देवता की पूजा अर्चना भजन कीर्तन ,आरती पल्लव व जलदेवता से देश की ख़ुशहाली एवं भरपूर बारिश की कामना की गई ।तथा उपस्तिथ जन समूह द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जी के जयकरों से पूरा मंदिर भक्तिमय हुआ और अंत मैं स्वल्पहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

सदस्य गण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे

इस अवसर पर सर्वश्री त्रिलोकचंद भोजवानी,हरीश बहलानी, नेवंदराम खूबचंदानी, अमर चेतवानी, महेश बहलानी, सुरेश गांधी,नारायण दास तीर्थानी , सुरेश बजाज , बालचंद तनवानी मेंघराज ख़ूबचंदानी बालचंद चेतवानी , अमृत सेवलानी , राजेश बनवारी , अशोक बजाज, संजय खूबचंदानी, अजीत केसवानी ,प जुगल किशोर पांडेय ,महेश डोडानी सतराम सुन्दरानी , कन्हैया सचदेवा , नानकराम ख़ूबचंदानी , सुरेश रोचलानी, अमर पंजवानी, लखमीचंद भाटिया , सुशील जसूजा मदन सेवलानी अशोक हासानी,सुभाष गलानी ,गुलशन आसवानी ,संजय मटानी , व सिंधी भावरन ग्रुप , सुपर ग्रुप व अनेक सामाजिक संस्थायों के सदस्य गण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे

Exit mobile version