Site icon Yashbharat.com

क्षेत्र के निर्माण कार्यों के साथ,ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर पार्षद दंपत्ति ने लिखा पत्र

IMG 20250307 WA0024 scaled

क्षेत्र के निर्माण कार्यों के साथ,ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर पार्षद दंपत्ति ने लिखा पत्

कटनी,वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट मौसूफ बिट्टू एवं पार्षद प्रियंका बिट्टू द्वारा निगम महापौर, निगम आयुक्त,निगम अध्यक्ष से मिलकर अपने क्षेत्र के विकास कार्य निर्माण कार्य हेतु मांग की और अनुरोध किया कि जल्द से जल्द लंबित पड़े कुछ कार्यों को शुरू कराया जाए इसी के साथ ही साथ पार्षद दंपत्ति ने मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी में अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के अल्प स्टॉपेज की मांग की और इसे कटनी की जनता के लिए उचित सार्थक कदम बताया और अनुरोध किया कि इस पुनीत कार्य में आप हमारा सहयोग करें और कटनी की आवाज नगर की आवाज को आप अपने माध्यम से उचित प्लेटफार्म तक पहुंचाएं जिस पर मुक्त कंठ से निगम महापौर निगम अध्यक्ष द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि यह जनहित हेतु जायज उचित जांच मांग है जिसे पूरा किया जाना उचित होगा जैसे कि हम जल्द से जल्द उचित मंच पर पहुंचाएंगे जिस पर पार्षद दंपत्ति द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Exit mobile version