Site icon Yashbharat.com

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने शासकीय कार्य में बाधा एवं अभद्र व्यवहार पर की कड़ी निंदा— अतिक्रमण दल के साथ निगम अध्यक्ष का पूर्ण समर्थन

IMG 20260301 WA0004

 

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने शासकीय कार्य में बाधा एवं अभद्र व्यवहार पर की कड़ी निंदा— अतिक्रमण दल के साथ निगम अध्यक्ष का पूर्ण समर्थ

कटनी – नगर निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा नियमानुसार की जा रही शासकीय कार्यवाही के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कड़ी निंदा व्यक्त की है।

श्री पाठक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने एवं आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार है, किंतु शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना सर्वथा अनुचित है। नगर हित में की जा रही कार्यवाहियां नियमों एवं न्यायालयीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होती हैं, जिनमें सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अतिक्रमण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी निगम परिवार के सदस्य हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में वे अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पूर्णतः खड़े हैं और उनके मनोबल को किसी भी स्थिति में गिरने नहीं दिया जाएगा।

निगम अध्यक्ष ने इस संबंध में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध ठोस एवं विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और नगर निगम का कार्य निर्बाध रूप से संचालित होता रहे।

श्री पाठक ने नगरवासियों से अपील की है कि नगर के सुव्यवस्थित विकास, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की आपत्ति या सुझाव को विधिसम्मत माध्यम से प्रस्तुत करें। नगर निगम जनहित के प्रति प्रतिबद्ध है और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version