शिक्षिका राधा को मिला उत्कृष्ट, श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान

IMG 20240129 WA0059

कटनी। आजाद अध्यापक संघ कटनी द्वारा आयोजित मिलन समारोह एवं वार्षिक कैलेंडर विमोचन समारोह में कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं संघ के संरक्षक नगर निगम कटनी के अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा उत्कृष्ट, श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान से शासकीय बालक माध्यमिक शाला बरही की प्रधानाध्यापिका श्रीमती राधा सोनी को मोमेंटो व सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर दिया गया है। आयोजन नगर निगम कटनी में आयोजित किया गया था। जहां आजाद अध्यापक के प्रांतीय संयोजक रमाशंकर राजू तिवारी सहित उनकी टीम ने अपनी बधाई प्रेषित की है।

इसे भी पढ़ें-  बाबा ईश्वर शाह जी के प्रकाट्य उत्सव पर सुभाष चौक में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब,समाजसेवी सुनील हसीजा एवं मित्रमंडली ने किया भव्य आयोजन, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ बाबा जी का स्वागत, आज होगा विशाल भंडारा