Corona vaccination: बुजुर्गों और दिव्यांगों के आने-जाने की व्यवस्था सरकार करेगी: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला, विकासखंड, वॉर्ड एवं ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाने के लिए सरकारी गाड़ियों का भी उपयोग किया जा सकता है। सम्मान के साथ सभी को वैक्सीनेशन सेंटर पर आमंत्रित कीजिये और वहां उनके लिए व्यवस्थाएं भी सुचारू हों।

मध्यप्रदेश में बुजुर्गों और दिव्यांगों को वैक्सीनेशन सेंटर ले जाने सरकारी गाड़ी आएगी

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान कर दिया है कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए घर से वैक्सीनेशन सेंटर तक ले जाने और वापस छोड़ने हेतु सरकारी गाड़ी आएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम और वार्डों में जितने भी लोग बचे हैं उनकी सूची बनाई है घर-घर संपर्क उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कीजिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कैसा माहौल बनाना है

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश वैक्सीनेशन महाअभियान-4 को हमें अब तक का सबसे बड़ा अभियान बनाना है। हमें ऐसा माहौल बनाना है जिससे जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह अपराध बोध से ग्रसित हो जाएं और वैक्सीन लगवाएं।
Exit mobile version