Site icon Yashbharat.com

PoK में पाकिस्तानी सेना का कहर: प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 30 से अधिक की मौत, रक्षा मंत्री बोले- ‘ये भारत की तरह दुश्मन हैं’

PoK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग; 19 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, JAAC ने जारी किया वीडियो

PoK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग; 19 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, JAAC ने जारी किया वीडियो

PoK में पाकिस्तानी सेना का कहर: प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 30 से अधिक की मौत, रक्षा मंत्री बोले- ‘ये भारत की तरह दुश्मन हैं’

मुजफ्फराबाद / नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के खिलाफ जनआक्रोश चरम पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी फौज ने सड़कों पर उतरे निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

आरोप है कि सेना ने कई शवों को गायब कर दिया है और दुनिया से इस बर्बरता को छिपाने के लिए पूरे PoK में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी गई हैं।

क्यों जल रहा है PoK? (विरोध की मुख्य वजहें)

PoK में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के संयुक्त मंच ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) के नेतृत्व में नागरिक सड़कों पर उतरे हुए हैं।

  1. 12 विवादित सीटें: JAAC का आरोप है कि इस्लामाबाद सरकार 12 विवादित विधानसभा सीटों का इस्तेमाल अपनी मनपसंद कठपुतली सरकार और प्रधानमंत्री बनाने के लिए करती है।

  2. आर्थिक शोषण व महंगाई: क्षेत्र में आसमान छूती महंगाई, बुनियादी सुविधाओं की कमी और पाकिस्तानी प्रशासन के उदासीन रवैये से जनता बेहाल है।

  3. मानवाधिकारों का हनन: नागरिकों पर प्रशासनिक दमन और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के हनन के खिलाफ लंबे समय से गुस्सा सुलग रहा था।

भारत सरकार और फारूक अब्दुल्ला का कड़ा रुख

भारत का बयान

विदेश मंत्रालय (MEA) ने PoK के हालात पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह व्यापक जनाक्रोश पाकिस्तान के आर्थिक शोषण, दमनकारी नीतियों और मौलिक अधिकारों से वंचित रखने का सीधा नतीजा है। भारत ने PoK में कराए जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों को भी एक ढोंग करार दिया, जिसका मकसद अपने अवैध कब्जे को छिपाना है। इससे पहले भारत संयुक्त राष्ट्र (UN) में भी PoK में कश्मीरी नागरिकों पर हो रहे जुल्म को लेकर पाकिस्तान को बेनकाब कर चुका है। PoK में पाकिस्तानी सेना का कहर: प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 30 से अधिक की मौत, रक्षा मंत्री बोले- ‘ये भारत की तरह दुश्मन हैं’

जबलपुर-कटनी-सतना के यात्रियों की बल्ले-बल्ले- प्रयागराज-तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन का हुआ ऐलान, जानें तारीखें

फारूक अब्दुल्ला की अपील

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने PoK की स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा:

“मैंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHRC) से अनुरोध किया है कि वे PoK जाएं, वहां के लोगों की समस्याओं को देखें और उनका समाधान कराएं। मैंने भारत के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से भी इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की अपील की है।”

Exit mobile version