ब्यावरा में भारत माता की प्रतिमा को लेकर खड़ा हुआ विवाद; कांग्रेस का आरोप- ‘तिरंगे की जगह लगाया जा रहा RSS का झंडा’, ज्ञापन देने की चेतावनी

ब्यावरा में भारत माता की प्रतिमा को लेकर खड़ा हुआ विवाद; कांग्रेस का आरोप- ‘तिरंगे की जगह लगाया जा रहा RSS का झंडा’, ज्ञापन देने की चेतावनी

ब्यावरा (मध्य प्रदेश): ब्यावरा नगर पालिका द्वारा गुना बाईपास स्थित कमला लॉज के सामने शासकीय भूमि पर स्थापित की जा रही भारत माता की प्रतिमा को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका और सत्तारूढ़ दल पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है।

कांग्रेस का आरोप: ‘तिरंगे की जगह संघ का ध्वज’

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि भारत माता की निर्माणाधीन प्रतिमा के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का झंडा (भगवा ध्वज) लगाया जा रहा है, जो कि तिरंगे का प्रत्यक्ष अपमान है:

13 अगस्त को एसडीएम को ज्ञापन

मांग पूरी न होने और राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Exit mobile version