Site icon Yashbharat.com

SC-ST एक्ट में 12 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया आरक्षक, लोकायुक्त को धक्का देकर फरार

Screenshot 20251128 103734 Chrome

SC-ST एक्ट में 12 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया आरक्षक, लोकायुक्त को धक्का देकर फरार- वीडियो वायरल। एससी-एसटी एक्ट में जमानत नोटिस भरने के एवज में कोतवाली में पदस्थ एक आरक्षक पंकज यादव ने 12 हजार रुपये की रिश्वत ली।

लेकिन रिश्वत के रुपये जब्त करने के लिए जैसे ही लोकायुक्त की टीम आरक्षक के पास पहुंची, तो आरक्षक मौके से भाग खड़ा हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें कार में पैसे लेने के बाद जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसकी कार के दरवाजे खुलवाते हुए स्वयं को लोकायुक्त के अधिकारी होने की बात कही, तो वह एक मिनट रुककर साथ चलने की बात कहते हुए कार से उतरा और लोकायुक्त की टीम को धक्का देते हुए भाग खड़ा हुआ। लोकायुक्त टीम को उसकी जैकेट और कार हाथ लगी है।

 

Exit mobile version