CM उमर ने कहा- क्या कश्मीरियों की जान की कीमत कम है? घटिया बसें भेजने पर केंद्र से सवाल
CM उमर ने कहा- क्या कश्मीरियों की जान की कीमत कम है? घटिया बसें भेजने पर केंद्र से सवाल
CM उमर ने कहा- क्या कश्मीरियों की जान की कीमत कम है? घटिया बसें भेजने पर केंद्र से सवाल
CM उमर ने कहा- क्या कश्मीरियों की जान की कीमत कम है? घटिया बसें भेजने पर केंद्र से सवाल।ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग के बाद भारत ने अपने छात्रों को वहां से बाहर निकाला है।
ऑपरेशन सिंधु के तहत स्टूडेंट्स को देश वापस लाया गया है. इसी बीच ईरान से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुए जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने बताया कि उनके लिए दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए जो बसें राज्य सरकार की तरफ से भेजी गई है, उनकी हालत काफी खराब है।
#WATCH | Delhi | Visuals of the buses which were arranged by the J&K government for the students who have been evacuated under #OperationSindhu from conflict-affected Iran
बसों को लेकर छात्रों के उठाए गए मुद्दों के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया. सीएम उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि इस मुद्दे पर गौर किया गया है और अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।
छात्रों ने उठाया घटिया किस्म की बसों का मुद्दा
एक छात्रा ने कहा, ईरान-इजराइल की वॉर के बीच में हम लोग फंस गए थे. वहां पर बहुत हालत खराब हो गई थी. जिसकी वजह से हमें यहां पर लाया गया. पहले हमें सड़क के रास्ते आर्मेनिया पहुंचाया गया, उसके बाद फ्लाइट से हम दोहा पहुंचे और फिर हम वहां से दिल्ली आए. अब हम अपने घर कश्मीर जाने वाले थे।
छात्रा ने आगे कहा, हमें दिल्ली से श्रीनगर ले जाने के लिए बहुत ही घटिया किस्म की बसें थी. जिनमें शायद कोई जानवर भी नहीं रह सकता है. यहां पर काफी ज्यादा घटिया बसें थी. जिसकी वजह से हमें बहुत मुश्किल हुई और हम यहां खड़े हैं. हम ने सुबह 4 बजे लैंड किया है और तब से अब तक हम इतने घंटों से यहां पर सिर्फ इंतजार कर रहे हैं. कोई ऑफिसर हमें यहां लेने के लिए नहीं था।
CM उमर ने कहा- क्या कश्मीरियों की जान की कीमत कम है? घटिया बसें भेजने पर केंद्र से सवाल
CM उमर ने कहा- क्या कश्मीरियों की जान की कीमत कम है? घटिया बसें भेजने पर केंद्र से सवाल