बंगाल में गरजे सीएम मोहन यादव: ममता ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी’ बन गईं, चुनाव को बताया धर्म युद्ध

बंगाल में गरजे सीएम मोहन यादव: ममता ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी’ बन गईं, चुनाव को बताया धर्म युद्ध

बांकुरा (पश्चिम बंगाल), 2 अप्रैल 2026: बंगाल में गरजे सीएम मोहन यादव: ममता ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी’ बन गईं, चुनाव को बताया धर्म युद्ध, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब ममता “दीदी नहीं, बल्कि ‘अप्पी’ बन गई हैं” और यह बात पूरे देश में चर्चा का विषय है।

बंगाल में गरजे सीएम मोहन यादव: ममता ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी’ बन गईं, चुनाव को बताया धर्म युद्ध

सीएम यादव ने चुनावी माहौल को गरमाते हुए इसे “साधारण चुनाव नहीं, बल्कि धर्म युद्ध” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार बंगाली लोगों के अधिकारों को बांग्लादेशियों के पक्ष में दे रही है, जिससे राज्य के युवाओं, किसानों और गरीबों में नाराजगी है।

बांकुरा से किया चुनावी शंखनाद

सीएम यादव बांकुरा में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर जैसी महान हस्तियों की रही है, और अब यहां बदलाव की लहर दिख रही है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में 15 साल से सत्ता में रही ममता सरकार के दौरान लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं और बेरोजगारी बढ़ी है।

घुसपैठ और तुष्टिकरण का आरोप

सीएम यादव ने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठ बढ़ी है और इससे स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते सरकार ने ओबीसी सूची में मुस्लिम जातियों को शामिल किया, जबकि हिंदुओं की अनदेखी की गई।

केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र

अपने भाषण में उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और गरीबों को मकान व राशन जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

भाजपा की जीत का दावा

सीएम यादव ने भरोसा जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर प्रचार करने की अपील की और कहा कि “अब ममता सरकार से हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। बंगाल में गरजे सीएम मोहन यादव: ममता ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी’ बन गईं, चुनाव को बताया धर्म युद्ध

Exit mobile version