Site icon Yashbharat.com

CM Mohan Yadav: DJ बजाने वालों के लिए मोहन सरकार का खास प्‍लान, दूसरे रोजगार से जोड़े जाएंगे युवा, अधिकारियों को निर्देश

Moahan Yadav Meeting

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डीजे संचालन के कार्य में लगे युवाओं को अन्य रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। यादव सोमवार को धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों को तय नियमों के विपरीत बजाए जाने पर की गई कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए हैं।

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि डीजे संचालन के कार्य में लगे युवाओं के पुनर्वास के लिए उन्‍हें विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाया जाए, साथ ही नगरीय निकायों के साथ मिलकर रोजगार की अन्य योजनाएं संचालित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।

प्रशिक्षण देने के भी निर्देश

CM Mohan Yadav

बैठक में सीएम ने कहा कि शादी विवाह और अन्य अवसरों पर बैंड बाजा व शहनाई का उपयोग हमारी परम्परा है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण तथा अन्य नवाचार किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस बैंड प्रशिक्षण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की और 15 अगस्त तक सभी जिलों में पुलिस बैंड की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मोहन सरकार ने दिए थे ये निर्देश

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में धार्मिक स्थलों और अन्य स्थलों में अनियमित अथवा अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध के निर्देश जारी किए थे।

Exit mobile version