Site icon Yashbharat.com

Clean City Jabalpur : सहायक आयुक्त एवं स्वच्छता सेल की नोडल अधिकारी एकता अग्रवाल ने किया सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण

IMG 20200926 WA0009

जबलपुर। शहर के सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी एकता अग्रवाल ने आज संभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने शौचालयों में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए एवं समय-समय पर शौचालयों का समुचित रखरखाव किया जाए।

निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छता के कार्यों में सुधार एवं कसावट लाने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए हैं, इसके अलावा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है।

निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने सहायक आयुक्त एवं स्वच्छता सेल की प्रभारी  एकता अग्रवाल को नियमित रूप से शौचालयों की सफाई व्यवस्था, रखरखाव एवं संधारण के कार्यों की निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है ।

जिसके परिपालन में  एकता अग्रवाल द्वारा नियमित रूप से सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया जा रहा है एवं सफाई व्यवस्था, संधारण एवं रखरखाव के कार्यों में सुधार के निर्देश दिए जा रहे।

निरीक्षण के अवसर पर संभागीय अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version