Site icon Yashbharat.com

शहर से गायब हुईं सिटी बसें, डेढ़ माह से लोग हो रहे परेशान

IMG 20240710 WA0008

कटनी। शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग सीटी बस सेवा शुरू तो पूरे तामझाम के साथ हुई लेकिन यह सेवा ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और वर्तमान में हालात ये हैं कि लगभग डेढ़ माह से सीटी बस सेवा बंद पड़ी है और शहर से बसे नदारद हैं।

गौरतलब है कि शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा लगभग एक डेढ़ वर्ष पूर्व अप्रैल माह में बहुत ही तामझाम के साथ सीटी बस सेवा शुरू की गई थी।

जिससे शहर से दूर अंचलों के साथ शहर के प्रमुख स्थानों तक आने जाने के लिए सस्ता सरल साधन शहरवासियों को मिला था लेकिन यह सेवा साल भर भी सही तरीके से नहीं चल सकी और पिछले डेढ़ माह से यह सेवा पूरी तरह से बंद है।

शहर की सड़कों से सिटी बस गायब है और बंद होने पर किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस बात पर सवाल खड़े नहीं किए और न ही जनता को हो रही असुविधा की सुध नहीं ली जा रही है। इस संबंध में बताया जाता है कि शहर में सिटी बस सेवा का संचालन जबलपुर की एक कंपनी के द्धारा किया जा रहा था। जिसने शुरूआत में तो परमिट लेकर सिटी बस सेवा का संचालन शुरू किया लेकिन बीच में परमिट लेना बंद कर दिया। जिसके कारण नगर निगम के द्धारा सिटी बस सेवा का संचालन रोक दिया गया।

उधर सिटी बस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी का आरोप है कि नगर निगम के द्धारा दी जा रही सब्सिडी नहीं दिए जाने से बस सेवा का संचालन प्रभावित हो रहा है। बहरहाल कारण जो भी लेकिन पिछले डेढ़ माह से सिटी बस सेवा बंद है और लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी कन्या महाविघालय आने व जाने वाली छात्राओं को हो रही है क्योंकि कॉलेज प्रबंधन के द्धारा भी बस सेवा प्रदान नहीं की जा रही है और सिटी बसों के बंद होने से छात्राओं को आटो चालकों की मनमानी सहकर कॉलेज आना व जाना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि शहर में स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय नगर निगम सीमा से बाहर गुलवारा ग्राम पंचायत सीमा में नवनिर्मित भवन में शिफ्ट तो किया लेकिन आवागमन का एक साधन सिटी बस जो छात्राओं के लिए सस्ती सुविधाजनक रही जो वर्तमान में बन्द होने से गल्र्स कॉलेज (कन्या महाविद्यालयद्ध) आने जाने वाली छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वही मुख्य सड़क से 2 किलोमीटर दूर तक पैदल जाने वाले मार्ग की हालत भी खस्ताहाल है जो बारिश होने से मुरुम लाल मिट्टी उनके वस्त्रों यूनिफार्म तक गंदे हो जाते है, इस मार्ग तक को दुरुस्त नहीं किया न सड़क निर्माण कराया गया।
कंपनी को जारी किया गया नोटिस-आयुक्त
इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि शहर में सिटी बस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी के द्धारा बिना परमिट लिए किए जा रहा था। जिसके कारण बस संचालन रोक दिया गया था। आयुक्त श्री शुक्ला का कहना है कि कंपनी को सब्सिडी का भी भुगतान कर दिया गया है। इसके बावजूद सेवा शुरू नहीं की जा रही है। इसलिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। यदि कंपनी सेवा बहाल नहीं करती तो उसे ब्लैक लिस्टेड करके पुन: निविदा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Exit mobile version