पदारोहण से मिलता है बच्चों को नेतृत्व का अवसर- डॉ निधि पाठक,सायना में पदारोहण समारोह सम्पन्न,प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ गरिमामय कार्यक्रम

पदारोहण से मिलता है बच्चों को नेतृत्व का अवसर- डॉ निधि पाठक,सायना में पदारोहण समारोह सम्पन्न,प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ गरिमामय कार्यक्र

कटनी, सायना इंटरनेशनल स्कूल में पदारोहण समारोह उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सायना के प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मैनेजमेंट रिप्रजेंटेटिव ऋषि अरोरा का स्वागत हेडमास्टर कमल सरेचा, हेडमास्टर डाॅ0 लोकेश दुबे, समन्वयक रीत मोंगा एवं कार्यक्रम प्रभारी अभिनव खरे ने किया। अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ भी इस महत्त्वपूर्ण पल के साक्षी बने। छात्राओं ने पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन व हवन के साथ हुआ। तदोपरांत पदारोहण समारोह का श्री गणेश किया गया।

कार्य का विकेन्द्रीयकरण एवं सहभागिता की भावना को ध्यान में रखते हुए स्कूल के बच्चों को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ देते हुए सायना के प्राचार्य ने स्कूल हैड बाॅय अरिन लोकटोंगबम, हैड गर्ल अन्वेषा सोनी, स्पोर्टस कैप्टन यशी गुप्ता,स्कूल कौंसिल सचिव कृतिका कपूर, सांस्कृतिक सचिव आराध्या अग्रवाल, एमरल्ड हाउस कैप्टन चिन्मय रजक, रुबी हाउस कैप्टन अंशुमान सिंह, टोपज़ हाउस कैप्टन शिवांशी सिंह एवं सफायर हाउस कैप्टन सिद्धी सोनी को मनोनीत किया। सीनियर हाॅस्टल कैप्टन की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए देवराज नागर, जूनियर हाॅस्टल कैप्टन सैफ अली मंसूरी, गर्ल्स हाॅस्टल कैप्टन ज्योति मिश्रा, सैनिक स्कूल बाॅयज़ हाॅस्टल कैप्टन कैडिट पार्थ सिंह, सैनिक स्कूल गर्ल्स हाॅस्टल कैप्टन मायरा परवीन एवं एकेडमिक कैप्टन सैनिक स्कूल तनिषा थोकचोम का मनोनयन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नन्हें बच्चों द्वारा संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । पदाधिकारियों को विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि ने बैच प्रदान कर कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सायना के प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी ध्यान से करना चाहिए। साथ ही विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का पालन अति आवश्यक है, इसके बिना विद्यार्थी जीवन अधूरा है। स्कूल स्तर पर किया गया यह प्रयास बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। नव मनोनीत छात्र परिषद को भेजे गए अपने शुभकामनाए़ँ देते हुए सायना की चेयरपर्सन डाॅ निधि पाठक ने कहा कि नेतृत्व एक अवसर है, अपने विद्यालय की गरिमा बढ़ाने का और मूल्यों को विकसित करने का अच्छा अवसर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अनुशासन, सहयोग और निष्ठा के साथ विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। स्कूल हैड बाॅय एवं हैड गर्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version