Site icon Yashbharat.com

Chhatarpur: 1.25 करोड़ की चोरी का खुलासा, सराफा कारोबारी के मुनीम से उड़ाई थी रकम

Screenshot 20251027 163804 Chrome

Chhatarpur: 1.25 करोड़ की चोरी का खुलासा, सराफा कारोबारी के मुनीम से उड़ाई थी रकम। छतरपुर निवासी सराफा कारोबारी के मुनीम से हुई 1.25 करोड़ रुपये की चोरी का देवास पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धार पुलिस से समन्वय कर एक आरोपी को धरमपुरी से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

Chhatarpur: 1.25 करोड़ की चोरी का खुलासा, सराफा कारोबारी के मुनीम से उड़ाई थी रकम

पुलिस के अनुसार, फरियादी आशीष गुप्ता निवासी नौगांव, जिला छतरपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मुनीम नितेश कुमार सेन दीपावली पर सोने-चांदी की खरीददारी के लिए 16 अक्टूबर को करीब 1.25 करोड़ रुपये लेकर महाकाल बस से इंदौर जा रहा था।

Chhatarpur: 1.25 करोड़ की चोरी का खुलासा, सराफा कारोबारी के मुनीम से उड़ाई थी रकम

बस अगले दिन सुबह करीब 5.30 बजे थाना सोनकच्छ क्षेत्र के पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर रुकी। इस दौरान नितेश बस से नीचे उतरा और जब लौटा तो देखा कि उसकी सीट से पैसों से भरा बैग गायब था।

 

बैग चोरी कर अज्ञात बदमाश सफेद रंग की कार से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी उमेश जोगा और डीआईजी नवनीत भसीन ने एसपी देवास पुनीत गेहलोत को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया और एसडीओपी दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में तीन विशेष पुलिस टीम गठित की गईं। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के साथ बस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो अज्ञात आरोपी बैग चोरी करते दिखे। मुखबिरों की मदद से उनकी पहचान धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र के रूप में हुई।

 

देवास और धार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

देवास और धार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धरमपुरी से आरोपी नामदार (पुत्र शहजाद खान निवासी खेरवा जागीर, थाना मनावर) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की पूरी ₹1.25 करोड़ की रकम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Chhatarpur: 1.25 करोड़ की चोरी का खुलासा, सराफा कारोबारी के मुनीम से उड़ाई थी रकम

Exit mobile version