Site icon Yashbharat.com

Chetan Chauhan Positive : पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान भी कोराना पॉजिटिव

लखनऊ। पूर्व क्रिकेटर और उप्र की योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान भी कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की शनिवार सुबह कोरोना की जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं। चेतन चौहान के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

Up में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्री इससे पहले भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। चेतन चौहान के बाद अब तक 3 मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी औरउन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चेतन चौहान के के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार को होम क्वारनटीन किया गया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह भी कोरोना की चपेट में हैं और उनके भी परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया है।

उप्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बाद योगी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन लागू किया किया है। नया लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हुआ है, जो 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा।

Exit mobile version