Site icon Yashbharat.com

Chandrayaan-2 लॉन्च होते देख पाएंगे आप, शाम 6 बजे शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

19 07 2019 online registration for cha 19413160 m

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत का चांद पर जाने का दूसरा मिशन 15 जुलाई को तकनीकी दिक्कतों के कारण टाल दिया गया था। Chandrayaan-2 को अब 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने ट्विट कर दी है। वहीं, एक और ट्वीट भी किया है जिसमें Chandrayaan-2 लॉन्च के लिए रजिस्ट्रेशन 19 जुलाई यानी आज शाम 6 बजे से ओपन होने की जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस बार आम जनता भी श्री हरिकोटा जाकर Chandrayaan-2 की लॉन्चिंग का हिस्सा बन सकती है। आपको बता दें कि Chandrayaan-2 को 22 जुलाई रात 2 बजकर 43 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा।

ISRO ने किया ट्वीट: ISRO ने ट्वीट में लिखा है कि सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) श्रीहरिकोटा से GSLV MK-III-M1/ Chandrayaan-2 के प्रक्षेपण को देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 जुलाई 2019 को शाम 6 बजे से शुरू होंगे। वहीं, ISRO की वेबसाइट पर लिखा है कि भारत के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होने वाले प्रक्षेपणों को देखने के लिए एक थीम पार्क बनाया गया है। इस पार्क में रॉकेट गार्डन, लॉन्च व्यू गैलरी और स्पेस म्यूजियम है। देखें ISRO का ट्वीट:

यहां आने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन सुलुरपेटा है जो आंध्रे प्रदेश में स्थित है। यह श्रीहरिकोटा से 18 किलोमीटर दूर है। सुलुरपेटा से श्रीहरिकोटा तक सिर्फ कुछ ही पब्लिक/प्राइवेट ट्रांसपोर्ट उपलब्ध हैं। ISRO ने किसी भी तरह की सवाल के लिए एक फोन नंबर भी उपलब्ध कराया है जो +91-7382768500 है। आपको बता दें कि अभी रजिस्ट्रेशन लिंक डिसेबल है और लिखा आ रहा है कि REGISTRATION IS CLOSED. लेकिन शाम 6 बजे यह लिंक एक्टिव हो जाएगा।

जानें Chandrayaan-2 के बारे में: Chandrayaan-2 के तीन हिस्से हैं। पहला हिस्सा ऑर्बिटर कहा जाता है। दूसरा लैंडर (विक्रम) कहा जाता है। वहीं, तीसरे को रोवर (प्रज्ञान) का नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट की लागत 978-1000 करोड़ रुपये के बीच है। इसे स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है। इसमें 13 पेलोड हैं। इसमें से 8 ऑर्बिटर में, 3 पेलोड लैंडर में और दो रोवर में हैं। कहा जा रहा है कि Chandrayaan-2 चांद पर पहुंचने में 54 दिन का समय लेगा।

Exit mobile version