Cancelled Train Ticket Refund Rules: IRCTC टिकट कैंसिलेशन पर खुशखबरी, रेलवे टिकट रद्द करने पर अब नहीं लगेगा ₹60 का क्लर्केज चार्ज

SwaRail बनाम IRCTC Rail Connect

Cancelled Train Ticket Refund Rules: IRCTC टिकट कैंसिलेशन पर खुशखबरी, रेलवे टिकट रद्द करने पर अब नहीं लगेगा ₹60 का क्लर्केज चार्ज, अभी तक भारतीय रेलवे द्वारा टिकट कैंसिलेशन के लिए IRCTC के ऑनलाइन पोर्टल पर फीस ली जाती थी। अगर टिकट कैंसिल होती है तो टिकट की कीमत घटाकर बाकी रकम वापस की जाती है लेकिन क्लर्केज फीस अलग से काटी जाती है। जिसे रेलवे खत्म करने की तैयारी में है।  रेलवे अपने यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। जी हां, सही सुना आपने भारतीय रेलवे वेटिंग टिकट कैंसिलेशन (Indian Railways Updates) पर लगने वाली क्लर्केज फीस (clerkage fee) हटाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे ने यह फैसला पैसेंजर्स की शिकायत और सार्वजनिक दबाव के बाद लिया है।

Cancelled Train Ticket Refund Rules: IRCTC टिकट कैंसिलेशन पर खुशखबरी, रेलवे टिकट रद्द करने पर अब नहीं लगेगा ₹60 का क्लर्केज चार्ज

अभी तक ऑनलाइन वेटिंग टिकट कैंसिल (Online waiting ticket cancel) करने पर प्रति यात्री 30 से 60 रुपए तक की फीस ली जाती है। यह फीस स्लीपर क्लास में 60 रुपए और थर्ड, सेकंड या फर्स्ट क्लास में 60 रुपए से ज्यादा हो सकती है। पिछले साल सोशल मीडिया (Social media) पर कई पैसेंजर्स ने इस फीस के खिलाफ IRCTC से शिकायतें की थीं। जिसके बाद यह मुद्दा रेलवे के बड़े अधिकारियों तक पहुंचा। हालांकि, रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस प्रस्ताव पर मंत्रालय में चर्चा चल रही है।

रेलवे की नई शुरुआत: छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट हेरिटेज ट्रेन का आज से आगाज

रेलवे की नई शुरुआत: छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट हेरिटेज ट्रेन का आज से आगाज

नहीं मिलेगी पूरी तरह राहत

अभी तक टिकट कैंसिलेशन के लिए IRCTC के ऑनलाइन पोर्टल पर फीस ली जाती थी। अगर वेटिंग टिकट कैंसिल होती है, तो टिकट की कीमत घटाकर बाकी रकम वापस की जाती है, लेकिन क्लर्केज फीस अलग से काटी जाती है। जिसे रेलवे खत्म करने की योजना बना रहा है, ताकि यात्रियों को राहत मिले। IRCTC के एक अधिकारी ने बताया कि अगर यह फीस हटती है, तो कैंसिलेशन के बाद पूरी रकम वापस की जा सकेगी। हालांकि, एक छोटा शुल्क तब भी काटा जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  शाजापुर के व्यापारी से पूर्व SP के नाम पर 25 लाख की अड़ीबाज़ी, बंगले के बाहर पुलिसकर्मी ने ली रकम; जांच शुरू

IMG 20240830 WA0043

कैंसलेशन चार्ज से हुई 6 हजार करोड़ की कमाई

बता दें कि भारतीय रेलवे टिकट कैंसिलेशन से अच्छी खासी कमाई करता है। पिछले साल एक RTI के जवाब में बताया गया कि रेलवे ने कैंसिलेशन से 6,000 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, वित्त वर्ष 2023 में रेलवे की कुल कमाई 2.7 लाख करोड़ रुपए रही। जिसमें यात्री और माल ढुलाई से बढ़ोतरी हुई। यात्री संख्या में 6 फीसदी और माल ढुलाई में 735 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

वहीं अब रेलवे के इस कदम से यात्रियों को फायदा होगा, खासकर उन लोगों को जो अक्सर टिकट कैंसिल करते हैं। अगर यह नीति लागू होती है, तो रिफंड प्रक्रिया आसान होगी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।