Site icon Yashbharat.com

Business Budhwar: शेयर बाजार में लगातार चौथे द‍िन तेजी का स‍िलस‍िला जारी, ग्रेनो के फ्लैट बॉयर्स के ल‍िए खुशखबरी

21 01 2021 share market bull

Business Budhwar: शेयर बाजार में लगातार चौथे द‍िन तेजी का स‍िलस‍िला जारी है, ग्रेनो के फ्लैट बॉयर्स के ल‍िए खुशखबरी आई है। बुधवार के कारोबारी सत्र में 30 अंक वाला सेंसेक्‍स करीब 186 अंक की तेजी के साथ 71,492 अंक पर खुला. इसके बाद इसमें तेजी का स‍िलस‍िला जारी है और यह चढ़कर 71,744 अंक पर पहुंच गया. इसी तरह न‍िफ्टी सूचकांक 21,497 अंक पर खुला और इसमें 21,562 का हाई लेवल देखा गया.

 

शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे द‍िन तेजी का स‍िलस‍िला देखा जा रहा है. दूसरी तरफ लाखों फ्लैट बायर्स को राहत देते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉर‍िटी बोर्ड ने रियल एस्टेट प्रोजेक्‍ट से जुड़ी अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए यूपी सरकार के आदेश को लागू कर द‍िया है. बुधवार के कारोबारी सत्र में 30 अंक वाला सेंसेक्‍स करीब 186 अंक की तेजी के साथ 71,492 अंक पर खुला. इसके बाद इसमें तेजी का स‍िलस‍िला जारी है और यह चढ़कर 71,744 अंक पर पहुंच गया.

इसी तरह न‍िफ्टी सूचकांक 21,497 अंक पर खुला और इसमें 21,562 का हाई लेवल देखा गया. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 229.84 अंक की तेजी के साथ 71,336 अंक पर और निफ्टी 91.95 अंक की बढ़त के साथ 21,441 अंक पर बंद हुआ. कारोबार से जुड़ी बड़ी खबरों के ल‍िए बने रह‍िए जी न्‍यूज के साथ-

सेंसेक्‍स के टॉप गेनर शेयर

अल्‍ट्राटेक सीमेंट
टाटा स्‍टील
टाटा मोटर्स
जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील
बजाज फाइनेंस

सेंसेक्‍स के टॉप लूजर शेयर

एश‍ियन पेंट
एनटीपीसी
मारुत‍ि
ह‍िन्‍दुस्‍तान ल‍िवर

अमिताभ कांत समिति की सिफारिशे लागू

ग्रेटर नोएडा अथॉर‍िटी बोर्ड ने रियल एस्टेट प्रोजेक्‍ट से जुड़ी अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए यूपी सरकार के आदेश को लागू कर द‍िया है. सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम का मकसद खरीदारों को जल्द घर द‍िलाना और बिल्डरों के अटके प्रोजेक्‍ट को पूरा करने में मदद करना है. इस फैसले से 117 ग्रुप हाउस‍िंग प्रोजेक्‍ट के 75,000 घर खरीदारों को राहत म‍िलेगी.

Exit mobile version