Site icon Yashbharat.com

Bundelkhand Expressway Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सिलेंडर लदे ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो; आजमगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Bundelkhand Expressway Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सिलेंडर लदे ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो; आजमगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आगे चल रहे गैस सिलेंडर लदे डीसीएम ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण भिड़ंत में स्कॉर्पियो चालक सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

MP Factory Blast: एबी रोड पर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; 3 की मौत, 23 से ज्यादा झुलसे, सड़क पर बिखरे मांस के लोथड़े

Bundelkhand Expressway Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सिलेंडर लदे ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो; आजमगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

आजमगढ़ से कबरई जा रहा था परिवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में एक पुरुष और चार महिलाएं सवार थीं। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रामगढ़ के रहने वाले थे और एक्सप्रेसवे के रास्ते महोबा के कबरई जा रहे थे। कबरई पहुंचने से पहले ही बांदा जिले की सीमा में एक्सप्रेसवे पर मौत ने इन्हें घेर लिया।

ड्राइवर को आई नींद की झपकी और हो गया महाविनाश

हादसे की भयावहता को लेकर बांदा पुलिस अधीक्षक (SP) पलाश बंसल ने बताया:

डीएम अमित आसेरी पहुंचे ग्राउंड पर, घायल युवती कानपुर रेफर

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही बांदा जिलाधिकारी (DM) अमित आसेरी ने तत्काल प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल और अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चारों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवती को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया है। डीएम ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के संपर्क में है और नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version