Site icon Yashbharat.com

Breaking दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी कार में धमाका, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कुछ लोग घायल

ll kal matara satashana ka pasa thhamaka 53bcd58b2a3b060db7be30e83c14db9e

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। कुछ लोग घायल हुए हैं जबकि एक की मौत की खबर है।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। जिसके बाद कार में आग लग गई। मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल विभाग के वाहन पहुंच गए हैं। इस बारे में पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

Exit mobile version