टेलीग्राम हैक, लोकेशन साउथ कोरिया: डार्क वेब की ‘7वीं लेयर’ से हैकर्स ने बिछाया जाल; अश्लील मैसेज भेजकर मांग रहे OTP

टेलीग्राम हैक, लोकेशन साउथ कोरिया: डार्क वेब की '7वीं लेयर' से हैकर्स ने बिछाया जाल; अश्लील मैसेज भेजकर मांग रहे OTP

टेलीग्राम हैक, लोकेशन साउथ कोरिया: डार्क वेब की ‘7वीं लेयर’ से हैकर्स ने बिछाया जाल; अश्लील मैसेज भेजकर मांग रहे OTP

कटनी। देश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक शिक्षक सहित दो नागरिकों के टेलीग्राम अकाउंट्स को हैकर्स ने अपने कंट्रोल में ले लिया है। हैकर्स इन अकाउंट्स का इस्तेमाल पीड़ितों के परिचितों और दोस्तों को अश्लील मैसेज, संदिग्ध लिंक भेजने और ठगी के लिए ओटीपी (OTP) मांगने में कर रहे हैं।

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब जाँच के दौरान पीड़ित शिक्षक के टेलीग्राम अकाउंट से कनेक्टेड मोबाइल डिवाइस की लोकेशन सीधे साउथ कोरिया (South Korea) ट्रेस हुई।

टेलीग्राम का ‘डार्क वेब’ कनेक्शन: जहाँ ऑपरेट कर रहे हैं अपराधी

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने तुरंत इसकी जाँच शुरू कर दी है। साइबर सेल प्रभारी धर्मेन्द्र जाट ने इस पूरे खेल के पीछे के तकनीकी नेटवर्क का खुलासा करते हुए जनता को आगाह किया है। टेलीग्राम हैक, लोकेशन साउथ कोरिया: डार्क वेब की ‘7वीं लेयर’ से हैकर्स ने बिछाया जाल; अश्लील मैसेज भेजकर मांग रहे OTP

साइबर सेल प्रभारी धर्मेन्द्र जाट ने बताया: “इंटरनेट की पूरी लाइन समुद्र के रास्ते बिछी हुई है। टेलीग्राम का एक बड़ा हिस्सा डार्क वेब (Dark Web) पर काम करता है, यानी इंटरनेट की छठवीं और सातवीं लेयर (Layers), जहाँ आम यूज़र्स कभी जाते ही नहीं हैं। इस छिपे हुए नेटवर्क का इस्तेमाल अक्सर आतंकवादी, स्मगलर्स या फिर अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह करते हैं।”

किन अकाउंट्स पर है हैकर्स की नजर?

साइबर सेल के मुताबिक, हैकर्स मुख्य रूप से उन टेलीग्राम अकाउंट्स को अपना निशाना बना रहे हैं जो लंबे समय से एक्टिव (Inactive) नहीं हैं। हैकर्स इन सोए हुए अकाउंट्स में सेंध लगाकर उनका पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं और फिर:

मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ का परफेक्ट प्लान: 20 साल पुराना प्यार, 14 साल छोटी पार्टनर और 5 जुलाई को तीसरी शादी

साइबर सेल की सलाह: इस खतरे से कैसे बचें?

Exit mobile version