कटनी प्रवास पर रहेंगे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल: मैहर में मां शारदा के दर्शन के बाद पहुंचेंगे कटनी, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

कटनी। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार (4 जुलाई) को कटनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस अल्प प्रवास के दौरान वे कटनी में आयोजित एक स्थानीय गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह रहेगा उप मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
शुक्रवार रात्रि: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल स्थित अपने निज निवास से प्रस्थान करेंगे।
शनिवार प्रातः: वे सबसे पहले मैहर पहुंचेंगे, जहां वे प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शारदा देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।
प्रातः 10:00 बजे: मैहर से कार द्वारा सड़क मार्ग से कटनी के लिए रवाना होंगे।
प्रातः 11:00 बजे: कटनी आगमन होगा। यहाँ वे एक दैनिक निजी समाचार पत्र द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। कटनी प्रवास पर रहेंगे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल: मैहर में मां शारदा के दर्शन के बाद पहुंचेंगे कटनी, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
दोपहर 02:00 बजे: कार्यक्रम के समापन के बाद उप मुख्यमंत्री कटनी से रीवा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
इस दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।