ब्रेकिंग -एसबीआई मुख्य शाखा में रुपए निकालने आए सेवा निवृत्त वृद्ध की अचानक बिगड़ी तबीयत हुई बैंक में मौत

ब्रेकिंग -एसबीआई मुख्य शाखा में रुपए निकालने आए सेवा निवृत्त वृद्ध की अचानक बिगड़ी तबीयत हुई बैंक में मौ

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल रोड पर संचालित एसबीआई मेन ब्रांच शाखा में सेवा निवृत्त वृद्ध रुपए निकालने आया हुआ था इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और बैंक में ही उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार दुर्गा पिता मोहन बर्मन 66 वर्ष आज बुधवार दोपहर एसबीआई बैंक में अपनी जमा राशि निकालना पहुंचा था इसी दौरान भीड़भाड़ अधिक होने के कारण वह एक स्थान पर कुर्सी पर बैठा हुआ था और यही उसकी तबीयत बिगड़ी और वृद्ध की मौत हो गई बैंक प्रबंधन द्वारा सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Exit mobile version