Breaking: प्रयागराज के पास छिवकी स्टेशन पर दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस की बोगी में आग से अफरातफरी

प्रयागराज । छिवकी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम पौने सात बजे ट्रेन संख्या 2728 दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही एस 2 कोच में आग लग गई। लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई। आनन फानन रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचेे और फायर एस्टिंग्यूशर से आग बुझाई गई। कोई जनहानि नहीं हुई। इस बोगी को अलग करनेे के बाद ट्रेन अगले पड़ाव के लिए रवाना की गई।

↑
Exit mobile version