Site icon Yashbharat.com

Breaking: जबलपुर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव

images 50 1

जबलपुर यशभारत @आशीष शुक्ला। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के चार नये पॉजिटिव प्रकरण सामने आए हैं।

कोरोना के नये मरीजों में घण्टाघर के समीप स्थित सुधीर फार्मा के एकाउंट सेक्शन में काम करने वाली खेरमाई वार्ड हनुमानताल निवासी 40 वर्ष की महिला शामिल है जिसकी सहकर्मी पूर्व में पॉजिटिव पाई गई थी।

इसके अलावा बाजार वार्ड पाटन की कोरोना से मृत हुई वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए गल्ला मंडी निवाडग़ंज के केनवासर्स के यहाँ काम करने वाला जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक निवासी 46 वर्षीय पुरूष, कोतवाली हनुमानताल निवासी 24 वर्षीय युवक जिसके माता-पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं, तथा आईटीआई माढ़ोताल में पाई गई कोरोना पॉजिटिव महिला के यहाँ किराये से रहने वाला बाबाराम पिपरिया कटंगी निवासी 17 वर्षीय किशोर नये कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में शामिल हैं।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 386 हो गई है । इनमें से 304 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 68 हो गये हैं ।

Exit mobile version