Bihar NEW Govt. नई सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम, नीतीश CM फिर 5 बजे शपथ लेंगे

images 55 1

Bihar NEW Govt indi गठबंधन को ममता अखिलेश के बाद अब नीतीश ने जोर का झटका दिया। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन होने जा रहा है।

 नई सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। इस नई सरकार को जीतनराम मांझी ने भी अपना समर्थन दिया है। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। भाजपा ने पिछड़े समाज से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार नेता विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। विधायकों की मीटिंग में रविवार को यह फैसला हुआ है।

अब तक क्या क्या हुआ

रवाना हुए जेपी नड्डा

सियासी घटनाक्रम के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित अपने आवास से निकले हैं। बताया जा रहा है कि वह पटना के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि नड्डा के पटना पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सामने आएगा।

गिरगिट तो यूं ही बदनाम, तेज प्रताप का नीतीश पर तंज

तेज प्रताप यादव ने अपने ताजा ट्वीट में नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि ‘गिरगिट’ तो बस यूं ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी ‘गिरगिट रत्न’ से सम्मानित करना चाहिए।

Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार के साथ आज 8 मंत्री शपथ लेंगे

नीतीश कुमार के साथ आज 8 और मंत्री शपथ लेंगे। शपथ लेंने वाले मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सुमित कुमार सिंह, विजय चौधरी, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव और प्रेम कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़ें-  ₹452 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के मेकर्स में तकरार: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म की सफलता के बीच छिड़ा विवाद; राइट्स और पब्लिसिटी को लेकर लीगल नोटिस जारी

नीतीश की नई सरकार को 128 विधायकों का समर्थन

Bihar Politics LIVE:  नीतीश कुमार ने बिहार में नई सरकार बनाने के लिए गवर्नर को जो समर्थन की चिट्ठी सौंपी है, उसमें 128 विधायकों का समर्थन है। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए सिर्फ 122 विधायकों की आवश्यक्ता होती है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।

अस्वाभाविक था RJD-JDU का गठबंधन : सुशील मोदी

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, “नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने का जो निर्णय लिया, उसका हम स्वागत करते हैं। मुझे मालूम था कि RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन है। भाजपा और JDU मिलकर बिहार में सरकार बनाएगी।अगले कुछ घंटों में नई सरकार का गठन हो जाएगा।”