FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Bihar New Govt LIVE: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 9वीं बार CM बने

Bihar New Govt LIVE: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 9वीं बार CM बने

Bihar New Govt LIVE: नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके अलावा, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। नीतीश ने रविवार सुबह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पहले की महागठबंधन की सरकार में जेडीयू के अलावा आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल थे। अब एक बार फिर से जेडीयू ने बीजेपी और एनडीए के अन्य दलों संग मिलकर सरकार बनाई है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन हुआ। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- November Weekly Numerology Predictions: अंक 9 वालों की आमदनी में वृद्धि होगी, जानें 7 तथा 8 वाले अपना अंकफल

Bihar Politics Live: विजय सिन्हा बने दूसरे डिप्टी सीएम

Bihar Politics Live: सम्राट चौधरी के बाद विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। विजय सिन्हा इससे पहले विधानसभा में स्पीकर थे।

Bihar Politics Live: सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ

Bihar Politics Live: भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले रहे हैं। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जमकर उनके समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर जय श्री राम के नारे भी लगाए।

Bihar Politics Live: नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bihar Politics Live: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ। नौवीं बार बने बिहार के CM। बिहार में फिर एनडीए सरकार। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। राष्ट्रगान के बाद यहां पर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगे हैं।

तेजस्वी बोले- नीतीश की पार्टी हो जाएगी खत्म

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलते रहते हैं। देखिएगा, अभी तो खेल बाकी है, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 2024 में ही खत्म हो जाएगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि आरजेडी हार नहीं मानने वाली है। बिहार में असली खेल अब शुरू होने वाला है।

सम्राट चौधरी बोले- जल्द उतारूंगा पगड़ी

बिहार भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने एक मीडिया चैनल से कहा कि अब मैं जल्द पगड़ी उतारूंगा। बता दें कि सम्राट चौधरी ने कहा था कि वह नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने के बाद ही पगड़ी उतारेंगे।

निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने ली शपथ

बिहार के निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने ली मंत्री पद की शपथ

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

जदयू के श्रवण कुमार ने ली शपथ

जदयू के श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

जदयू के विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली

जदयू के विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

Bihar Politics: बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली

जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार ने सीएम पद की शपथ ली

भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार ने CM तो सम्राट और विजय ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Nitish Kumar Oath Live: नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज भवन में शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। वहीं, उनके साथ विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

Back to top button