Site icon Yashbharat.com

8 अप्रैल को आएगा बड़ा फैसला: Reserve Bank of India की MPC बैठक में तय होंगी ब्याज दरें

rbi governer

नई दिल्ली :8 अप्रैल को आएगा बड़ा फैसला: Reserve Bank of India की MPC बैठक में तय होंगी ब्याज दरें, देश के करोड़ों लोन धारकों और निवेशकों के लिए अहम खबर है। Reserve Bank of India (RBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठकों का कैलेंडर जारी कर दिया है। साल की पहली और सबसे अहम बैठक 6 से 8 अप्रैल के बीच होगी, जिसमें ब्याज दरों पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।

नया आयकर कानून 2025 लागू: अब ‘टैक्स ईयर’ से आसान होगा हिसाब, खत्म होंगे जटिल नियम

कैसे होगा फैसला?

RBI की 6 सदस्यीय Monetary Policy Committee (MPC), जिसकी अध्यक्षता गवर्नर करते हैं, देश में महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए रेपो रेट तय करती है।

आगे कब-कब होंगी बैठकें?

RBI के अनुसार, पूरे साल में कुल 6 बैठकें होंगी:

पिछली बैठक में क्या हुआ था?

फरवरी में हुई पिछली बैठक में MPC ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा था। इससे पहले 2025 में RBI कुल 1.25% की कटौती कर चुका है, जिसमें आखिरी कट दिसंबर में 25 बेसिस प्वाइंट की थी।

इस बार क्या हो सकता है?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है 
 क्या RBI ब्याज दरों को फिर से घटाएगा?, या महंगाई को देखते हुए दरों को स्थिर रखेगा या बढ़ाएगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह बैठक काफी अहम रहने वाली है, जिसका असर सीधे आपके होम लोन, EMI और निवेश पर पड़ेगा।

Exit mobile version