Food Safety and Standards Authority of India का बड़ा फैसला: अश्वगंधा की पत्तियों पर बैन, अब सिर्फ जड़ का इस्तेमाल होगा। देश की खाद्य नियामक संस्था FSSAI ने उपभोक्ता सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब किसी भी फूड प्रोडक्ट, सप्लीमेंट या न्यूट्रास्यूटिकल में अश्वगंधा की पत्तियों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
सेंसेक्स 79,000 के पार, निफ्टी 24,500 क्रॉस: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निवेशकों को 3.62 लाख करोड़ का फायदा
Food Safety and Standards Authority of India का बड़ा फैसला: अश्वगंधा की पत्तियों पर बैन, अब सिर्फ जड़ का इस्तेमाल होगा
क्या है नया नियम
FSSAI के अनुसार, खाद्य उत्पादों में अब केवल अश्वगंधा की जड़ और उसका एक्सट्रैक्ट ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। पत्तियों या उनके अर्क का उपयोग करना नियमों के खिलाफ माना जाएगा।
क्यों लिया गया फैसला
हाल के समय में कुछ कंपनियों द्वारा अश्वगंधा की पत्तियों का उपयोग किए जाने की जानकारी सामने आई थी, जो तय मानकों के अनुरूप नहीं है। इसी के चलते यह सख्त निर्णय लिया गया है, ताकि उत्पादों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कंपनियों को चेतावनी
FSSAI ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इस नियम का सख्ती से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राज्यों को भी निर्देश
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बाजार में इस नियम का पालन सुनिश्चित करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करें।
बढ़ती मांग के बीच सख्ती
पिछले कुछ समय में हर्बल चाय, प्रोटीन पाउडर और वेलनेस सप्लीमेंट्स में अश्वगंधा की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी के चलते कुछ कंपनियां नियमों की अनदेखी कर रही थीं, जिस पर अब सख्ती की गई है।
इस फैसले को बाजार में उपलब्ध हर्बल उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

