Site icon Yashbharat.com

Big Breaking: नगर निगम जबलपुर के अपर आयुक्त और उनके परिवार के तीन सदस्य सहित कुल 5 नए कोरोना पॉजिटिव

IMG 20200620 WA0033

जबलपुर, यश भारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और आईसीएमआर की एनआईआरटीएच लैब से आज बुधवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट में 5 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में इंदिरा गांधी वार्ड गढ़ा निवासी 53 वर्षीय यातायात पुलिस कर्मी तथा लक्ष्मी परिसर कटंगा निवासी नगर निगम जबलपुर में अपर आयुक्त और उनके परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।

कोरोना पॉजिटव पाये गये यातायात पुलिस कर्मी को 5 जुलाई की शाम से सांस लेने में तकलीफ और गला खराब होने शिकायत थी । यश भारत ने दो दिन पहले ही खबर दी थी कि नगर निगम अधिकारी कोरोना संदिग्ध पाए गए है l

वहीं नगर निगम के अपर आयुक्त उम्र 61 वर्ष के साथ परिवार के पॉजिटिव पाये गये तीन अन्य सदस्यों में 54 वर्ष की महिला एवं 63 वर्ष और 30 वर्ष का पुरुष सदस्य शामिल है ।

लक्ष्मी परिसर कटंगा के इस परिवार के घर पर 30 जून को वैवाहिक समारोह आयोजित किया गया था।वहीं इस परिवार के सदस्य तीन जुलाई को कटनी के अपने रिश्तेदार के परिवार की त्रिपुर सुंदरी मन्दिर में आयोजित शादी समारोह में भी शामिल हुये थे ।

आज पॉजिटिव पाये गये गुडलक अपार्टमेंट के सामने गुप्तेश्वरमें रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य भी 30 जून को लक्ष्मी परिसर कटंगा में आयोजित समारोह में शामिल हुए थे ।

Exit mobile version