Site icon Yashbharat.com

Bhopal News: विश्वास सारंग के घर हंगामा कर रहे कांग्रेस नेता को पुलिस पकड़ ले गई

WhatsApp Image 2021 08 02 at 6.37.45 PM
भोपाल। स्थानीय विधायक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के यहां उनकी अनुपस्थिति में हंगामा कर रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस पकड़ कर ले गई।

कांग्रेस पार्टी के सचिव मनोज शुक्ला ‘महंगाई के लिए नेहरू जिम्मेदार’ मामले में प्रदर्शन करने गए थे। मनोज शुक्ला पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखी गई भारत एक खोज किताब भेंट करने के लिए गए थे।

मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। मनोज शुक्ला उनके स्टाफ के बजाय उनके घर वालों को बुलाने लगे। इसी बात को लेकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और टीटी नगर थाने ले गई।
शुक्ला को थाने ले जाने की सूचना मिलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। यहां काफी देर तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ उनकी बहस भी हुई।
शुक्ला ने कहा कि यदि सारंग अपने बयान को वापस लेकर माफी नहीं मांगेंगे तो वे उनके हरेक सार्वजनिक कार्यक्रम का विरोध करेंगे और उन्हें हर कार्यक्रम में पं. नेहरू की पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया भेंट करेंगे।
Exit mobile version